भू-कानून को मिली कैबिनेट की मंजूरी, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

भू-कानून को मिली कैबिनेट की मंजूरी, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

सख्त भू-कानून को मिली कैबिनेट की मंजूरी, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

 

राज्य सरकार द्वारा सख्त भू-कानून को कैबिनेट में मंजूरी देने के ऐतिहासिक निर्णय पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरी कैबिनेट का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इसे राज्य की संस्कृति, विरासत और अस्मिता की रक्षा के लिए एक मील का पत्थर बताया।

कृषि मंत्री ने कहा कि लंबे समय से भू-कानून को सख्त बनाने की मांग उठ रही थी। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए धामी सरकार ने विभिन्न राज्यों के भू-कानूनों का अध्ययन कर उत्तराखंड के लिए सर्वोत्तम नीति बनाई। यह निर्णय राज्यवासियों के हक और पहचान को सुरक्षित करने के साथ-साथ भूमि और परंपराओं की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कानून नहीं, बल्कि हमारी जड़ों से जुड़े रहने का संकल्प है। उन्होंने कहा इस कदम से न केवल राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों की जमीन और संसाधनों पर उनका अधिकार भी सुदृढ़ होगा।

Previous post

सख्त भू-कानून:के इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे :धामी 

Next post

इस बजट मै ’’होमगार्ड कल्याण कोष का गठन’’, पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु ’’रिवाल्विंग फंड की स्थापना’’ जैसी अनेकों नई पहलों को सम्मिलित किया है

Post Comment

You May Have Missed