मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तराखंड के 140 विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तराखंड के 140 विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तराखंड के 140 विद्यार्थियों ने साझा किए अपने सपने

 

 

 

आज दिनांक 18 सितम्बर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री आवास में आयोजित “कैंसा हो मेरे सपनों का उत्तराखंड” विषय पर राज्य के 70 विधानसभाओं के कक्षा -11एवं कक्षा -12 के 2,67,744 विद्यार्थियों ने विगत माह 10 अगस्त से 24 अगस्त-2026 तक आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था, जिनमें से प्रत्येक विधानसभा से दो छात्रों का कुल 140 छात्रों का चयन किया गया. इसी क्रम में 36-यमकेश्वर विधानसभा से हमारे विद्यालय इण्टर कॉलेज यमकेश्वर की छात्रा आकांक्षा तथा रा.इ.का.द्वारीखाल की छात्रा अनुष्का नेगी का चयन हुआ.

आज मुख्य सेवक सदन में माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने राज्य के 70 विधानसभाओं से चयनित 140 छात्रों के साथ कैसा हो मेरे सपनों का उत्तराखंड विषय पर लगभग दो घण्टे तक संवाद किया . मुख्यमंत्री जी ने इस हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य,वन पर्यावरण, स्वरोजगार, पलायन, लोक निर्माण, आई. टी., पर्यटन, महिला बाल विकास आदि विभागों के सचिवों के साथ मिलकर छात्रों के साथ संवाद स्थापित किया. मुख्यमंत्री जी युवा विद्यार्थियों के सुझावों को अपनी नीति -निर्धारण का हिस्सा बनाएंगे. युवा विद्यार्थी मंथन के लिए चयनित 140 विद्यार्थियों को 12वीं के बाद करिअर कोचिंग के लिए दो लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप डी.बी.टी. के माध्यम से दी जाएगी.

हमारे विद्यालय की छात्रा आकांक्षा गुसाईं ने “Education and Youth Opportunity” उप विषय पर मार्गदर्शक शिक्षिका सुश्री मीनाक्षी बड़थ्वाल जी एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर श्री खुशाल सिंह टोलिया जी के दिशा-निर्देशन में निबंध लिखा था जिसे माननीय मुख्यमंत्री आवास पर विशेषज्ञों की टीम ने पसंद किया और छात्रा का चयन किया. इस हेतु विद्यालय परिवार खण्ड शिक्षा अधिकारी यमकेश्वर श्री खुशाल सिंह टोलिया जी, मार्गदर्शक शिक्षिका सुश्री मीनाक्षी बड़थ्वाल जी और छात्रा आकांक्षा गुसाईं को अनेकानेक बधाईयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है.

Previous post

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा—नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं होगा

Next post

सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर हुआ पूजन, बड़ी संख्या में संत-महात्मा और श्रद्धालु रहे मौजूद

Post Comment

You May Have Missed